
आज के कठिन समय में परिस्थितियों का सामना करने और जरूरत पड़ने पर सही और ठोस निर्णय लेने के लिए एक सशक्त और अनुभवी नेता की जरूरत है। वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में, भारतीय जनता पार्टी/राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबन्धन की ओर से प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी श्री लालकृष्ण आडवाणी का सत्यनिष्ठा, राजनीतिक अनुभव, सामाजिक नेतृत्व और प्रशासनिक कुशाग्रबुध्दि में कोई भी मुकाबला नहीं कर सकता।
कार्यक्रम का लक्ष्य
Advani @ Campus लालकृष्ण आडवाणी कम्यूनिकेशन ऑफिस द्वारा शुरू किया गया एक निचले स्तर का कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य देशभर के कॉलेज परिसरों के युवा मतदाताओं से सम्पर्क करना और उन्हें जुटाना है। योजना के अनुसार, युवा अभियानकर्ता (कम्पेनर्स) कॉलेजों में जायेंगे और राष्ट्र के समक्ष खड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और भारत के युवाओं के लिए आडवाणीजी की योजनाओं पर छात्र समुदाय से बातचीत करेंगे।
हमें आपकी जरूरत है
Advani @ Campus को विभिन्न क्षेत्रों और शैक्षणिक/व्यावसायिक पृष्ठभूमि वाले दो श्रेणियों के अभियानकर्ताओं की जरूरत है :
(क) प्रस्तुतीकर्ता (Presenter)
(ख) आयोजक (Organisers)
जैसाकि नाम दिया गया है, प्रस्तुतीकर्ता वह व्यक्ति होता है जो वास्तव में छात्र समुदाय से ''बातचीत करने'' का काम करता है। दूसरी ओर, आयोजक वह व्यक्ति होता है जो कॉलेज प्राधिकारियों या छात्र समुदायों से बात करके उनके लिए प्रस्तुतीकरण के लिए समय निर्धारित कराता है। कोई भी व्यक्ति प्रस्तुतीकर्ता या आयोजक किसी एक अथवा दोनों व्यक्तियों की भूमिका निभा सकता है।
हमसे सम्पर्क करें
यदि आप अपने शहर में Advani @ Campus कार्यक्रम आयोजित कराना चाहते हैं अथवा प्रस्तुतीकर्ता (Presenter) या आयोजक (Organiser) बनना चाहते हैं या दोनों बनना चाहते हैं तो कृपया हमें निम्नलिखित पते पर लिखें :
Advani @ Campus प्रोग्राम
एल.के. आडवाणी कम्युनिकेशन्स ऑफिस
26, तुगलक क्रिसेंट
तुगलक रोड़ पर,
नई दिल्ली-110011
टेलीफोन : 011-23001700
ई-मेल : join.advaniatcampus@bjp.org
वेब : http://www.lkadvani.in

No comments:
Post a Comment